भोपाल।
मध्यप्रदेश में इन दिनों राज्यसभा चुनाव की गतिविधियां चल रही हैं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के अन्य राज्यों के वरिष्ठ नेता भी भोपाल आए हुए हैं।
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एमएलसी महेश गौड़ भी भोपाल आए। यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से सौजन्य भेंट की।
श्री सिंह के निवास पर हुई बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों, जनहित के मुद्दों तथा देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर सार्थक चर्चा हुई।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश सरकार से राज्यसभा चुनाव के लिए मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी बनाया है। उनकी विजय के लिए कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और विधायक एकजुट हैं।
– अमिताभ पाण्डेय
