डॉ. एस. जयशंकर ने इजराइल के विदेश मंत्री के साथ की बैठक

ApniKhabar

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार के साथ तेल अवीव में महत्वपूर्ण बैठक की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी, क्षेत्रीय परिस्थितियों और आतंकवाद के ख़िलाफ़ सहयोग पर विचार-विमर्श किया।  

एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हनुक्का उत्सव पर हुए आतंकवादी हमले पर गहरी संवेदना व्यक्त की और भारत तथा इज़राइल आतंकवाद के सभी रूपों के ख़िलाफ़ “जीरो-टॉलरेंस” नीति पर एकजुटता दोहराई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-इज़राइल रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने की इच्छा जताई।

उन्होंने क्षेत्रीय विकास, गाज़ा शांति योजना और स्थायी शांति की दिशा में प्रयासों पर भी विचार साझा किया। इस मुलाक़ात से भारत-इज़राइल के बीच कूटनीतिक और सुरक्षा सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदियों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद इजरायल में किसी विदेश मंत्री की यह पहली यात्रा है।

Related Posts

Indian Air Force अग्निवीर वायु भर्ती: आयु सीमा 22 वर्ष, आवेदन 10 मार्च तक

ApniKhabar

ApniKhabarभारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों की भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल से फिर शुरु हो गई है। वायु सैनिक चयन केंद्र…

ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने दी होली की शुभकामनाएं

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली:ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने होली के अवसर पर देशवासियों, विशेषकर हिंदू और दक्षिण एशियाई समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए इसे साझा इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव…