बुरहानपुर – निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र शिविर

ApniKhabar

‘‘निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र शिविर’’ का आयोजन कल 11 दिसंबर को  किया जा रहा है। शिविर जिला प्रशासन, जिला अंधत्व निवारण समिति एवं शंकरा आई सेंटर इंदौर के संयुक्त समन्वय से किया जाएगा।  सीएमएचओ डॉ. आर.के.वर्मा ने बताया कि, यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित रहेगा। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को ऑपरेशन, दवाइयाँ, काला चश्मा, भोजन और परिवहन की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। ऑपरेशन स्थल शंकरा आई सेंटर, इंदौर है।पंजीयन एवं जांच के लिए मरीजों को आधार कार्ड एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाइल नंबर एवं दवाईयां (यदि पहले से कोई दवाई लेते हो तो) उनकी जानकारी होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए मो.नं.- 62329-06010 पर संपर्क किया जा सकता है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए का कब्जा

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली बिहार की पांचों राज्यसभा सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने जीत दर्ज की है। चुनाव के नतीजों में गठबंधन के सभी उम्मीदवार सफल रहे। भाजपा की ओर…

तीन दिवसीय ‘नागरिक सुरक्षा समागम–2026’ का शुभारम्भ

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल मध्यप्रदेश सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय ‘नागरिक सुरक्षा समागम–2026’ का शुभारम्भ सोमवार को महानिदेशक होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के मुख्‍य…