apnikhabar.co.in

शाजापुर- उप संचालक कृषि की अध्यक्षता में आयोजित की गई विकासखंड स्तरीय बैठक

February 13, 2026 · Editor

उप संचालक कृषि आरएल जामरे की अध्यक्षता में गुरुवार को कालापीपल विकासखंड स्तर पर बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं एवं संकल्प से समाधान अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, हितग्राही योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ, सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई की नियमित मॉनिटरिंग तथा किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर किसानों को पारदर्शी एवं त्वरित लाभ उपलब्ध कराया जाए।

Related News