अशेाकनगर : कलेक्‍टर ने किया रेन बसेरा एवं नया बस स्‍टेण्‍ड का निरीक्षण

ApniKhabar

कलेक्‍टर आदित्‍य सिंह ने सोमवार की रात्रि में जिला मुख्‍यालय अशोकनगर के रेन बसेरा एवं नया बस स्‍टेण्‍ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने रेन बसेरा पहुंचकर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। उन्‍होंने रेन बसेरा ठहरने वाले लोगों सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं रखे जाने के निर्देश दिए।

साथ ही रेन बसेरा की रंगाई- पुताई,खिड़की दरवाजों के दुरूस्‍तीकरण तथा ठण्‍ड से बचाव हेतु अलाव एवं पर्याप्‍त कंबलों की व्‍यवस्‍था कराये जाने के निर्देश मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने नया बस स्‍टेण्‍ड में यात्री प्रतीक्षालयों,बसों की रूटचार्ट अनुसार टाइमिंग के संबंध में जानकारी ली साथ ही नया बस स्‍टेण्‍ड में महिला प्रतीक्षालय को सुदृण कराये जाने साफ-सफाई की व्‍यवस्‍था बेहतर रखे जाने तथा अलाव जलवाये जाने हेतु मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया।

Related Posts

फिट इंडिया, संडे ऑन साइकिल का आयोजन MANIT में होगा 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल ।           आगामी 11 जनवरी को सुबह 6 बजे भोपाल के मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी परिसर ( मैनिट) में फिट इंडिया संडे ऑन…

अनुभूति मेलोडी फॉरएवर : एक शाम सदाबहार गीतों के नाम 

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल । संगीत प्रेमियों के लिए एक खास अवसर लेकर आ रहा है अनुभूति मेलोडी फॉरएवर।  इस संस्था द्वारा शनिवार, 10 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे से कैंपियन स्कूल…