राष्ट्रपति मुर्मु भारत मंडपम में मानवाधिकार दिवस समारोह को करेंगी संबोधित

नई दिल्ली : भारत समेत दुनियाभर में आज मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करेंगी। 

इस कार्यक्रम में 1948 में स्वीकार की गई मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा को रेखांकित किया जाएगा। इस वर्ष के मानव अधिकार दिवस का विषय है – हर रोज अनिवार्य – जन सेवाएं और सबके लिए गरिमा। 

प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा सार्वजनिक सेवाओं तक सार्वभौम, समान और गरिमापूर्ण पहुंच विषय पर प्रमुख भाषण देंगे। सम्मेलन में, राज्यों के मानव अधिकार आयोग, राष्ट्रीय आयोग, सरकारी अधिकारी, नागरिक संगठनों और शैक्षिक जगत के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

Related Posts

राज्यसभा में आज भी वन्दे मातरम् पर चर्चा रहेगी जारी

राज्यसभा में आज भी वन्दे मातरम् पर चर्चा जारी रहेगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च सदन में कल ही यह चर्चा खत्म होनी थी, लेकिन सभी वक्ताओं द्वारा अपने…

जबलपुर में नाले के पानी से सिंचाई रोककर खेतों से पंप जब्त

नाले के पानी का उपयोग कृषि और सब्जियों की सिंचाई करने वालों के खिलाफ आज मंगलवार को भी जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई जारी रही। मंगलवार को…