खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर चर्चा, चिंतन 21 जून को

भोपाल।

खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 21 जून को होगा। उज्जैन के समीप डोंगला स्थित वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला में होने वाले इस आयोजन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होंगे । 

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कार्यशाला में योग शिविर, शून्य छाया अवलोकन, साइंस शो , स्टेम वर्कशॉप व्याख्यान एवं परिचर्चाओं के सत्र होंगे। 

यह आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ,विज्ञान भारती, आचार्य वराह मिहिर न्यास, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर ,विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन ,मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी ,वीर भारत व्यास के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

– अमिताभ पाण्डेय

Related Posts

सिंगरौली में जंगल काटने की जांच करेगी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी 

भोपाल। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में इन दिनों बड़े पैमाने पर जंगल काटकर जीव-जंतु, जैव विविधता को भारी नुक़सान पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय समुदाय के लोग इसका लगातार विरोध…

विमान किराया : मध्यप्रदेश शासन ने पांच साल में दिए 290 करोड़ 

भोपाल।  मध्यप्रदेश शासन ने वर्ष 2021 से नवम्बर 2025 की अवधि में 290 करोड़ का भुगतान विमान किराए के रूप में किया है। इस बरस जनवरी से नवंबर 25 तक निजी विमान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *