apnikhabar.co.in

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तैयारियां

February 17, 2026 · Editor

21 फरवरी से शुरू हो रही उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 50 एकल और 1211 मिश्रित केंद्र हैं। इन केंद्रों में 156 संवेदनशील और छह अति संवेदनशील हैं। 

1261 परीक्षा केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र बनाए गए हैं और हर मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी।

Related News